वन विहार में इस बार बाघ, सिंह, चीतल, सांभर, नीलगाय की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले साल की बात करें तो बाघों की संख्या 9 से बढ़कर 11 पहुंच गई है। वहीं, सिंह चार से बढ़कर 6 हो गए हैं। चीतल की संख्या जहां 549 पहुंच गई है। वहीं, सांभर 385 और 94 नीलगाय वन विहार की शोभा बढ़ा रही हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस बार मोर, सियार, जंगली सुअर और लंगूर की संख्या में कमी आई है। यह खुलासा वन विहार द्वारा 26 से लेकर 28 फरवरी तक करवाई गई वन्य प्राणियों की गणना में हुआ। वन विहार की ओर से गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार उद्यान में अभी 1485 वन्यप्राणी मौजूद हैं।
बाड़ों में रखे गए वन्य प्राणियों की संख्या
प्रजाति | 2020 | 2019 |
बाघ | 11 | 9 |
सफेद बाघ | 1 | 1 |
सिंह | 6 | 4 |
तेंदुआ | 10 | 10 |
भालू | 23 | 24 |
इंडियन वायसन | 2 | 2 |
हायना | 2 | 2 |
मगर | 13 | 12 |
घड़ियाल | 3 | 3 |
पहाड़ी कछुए | 9 | 6 |
जलीय कछुआ | 33 | 23 |
कुल संख्या | 113 | 96 |
क्वारेटाइन में रखे गए वन्य प्राणियों की संख्या
प्रजाति | संख्या |
अफ्रीकन कछुआ (कोर्ट केस) | 5 |
स्वच्छंद विचरण करने वाले वन्य प्राणियों की संख्या
प्रजाति | 2020 | 2019 |
चीतल | 549 | 503 |
सांभर | 385 | 314 |
नीलगाय | 94 | 69 |
जंगली सुअर | 43 | 54 |
सियार | 47 | 94 |
काला हिरण | 03 | 68 |
मोर | 65 | 121 |
चौसिंगा | 5 | 6 |
चिंकारा | 1 | 00 |
लंगूर | 37 | 73 |
सेही | 28 | 20 |
खरहा | 6 | 00 |
नेवला | 4 | 00 |
बारहसिंगा | 15 | 14 |
जंगली बिल्ली | 3 | 3 |
कुल संख्या | 1367 | 1303 |